जिला पंचायत सीईओ ने तंबाकू निषेध जागरूकता वाहन और रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जबलपुर,तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने किया। उन्होंने तंबाकू निषेध जागरूकता वाहन और रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने इस अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर भी किए।इस आयोजन के अंतर्गत जिला पंचायत से कलेक्ट्रेट तक एक पैदल रैली निकाली गई। जिसमें में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सुश्री सोनम बर्वे, डीपीसी योगेश शर्मा, सामाजिक न्याय व जिला पंचायत के अधिकारी और नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न अशासकीय संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















