gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो मै जगह -जगह हुआ होलिका दहन,कल मनेगी धुलेड़ी

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मोरे राम की महिमा बच गए प्रह्लाद जल गईं होलिका जैसे सुमधुर फाग गीतों के बीच में सोमवार की रात्रि शिववास ओर धृति योग पर स्लीमनाबाद तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलो मै जगह-जगह शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। इसके पूर्व होलिका की पूजा-अर्चना की गई। होली के गीतों की प्रस्तुति दी। लोगों ने गीतों पर थिरककर खुशियां मनाई। इसी के साथ पांच दिवसीय रंगोत्सव पर्व शुरु हो गया।होली पर्व को लेकर जगह-जगह रंग-गुलाल व पिचकारी, मुखौटे, शक्कर के पाक से बनी मिठाई की माला की दुकानें सजी रही। सोमवार को पूरे दिन बाजार में चहल-पहल नजर आई।होली पर्व को लेकर जगह-जगह होलिका दहन की तैयारियां की गई थी। शुभ मुहुर्त पर रात्रि में प्राचीन परम्परानुसार प्रमुख व्यक्ति के घर से आरती की थाल सजाकर लाई गई। होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। होलिका के बीच बांस का डंडा लगाया गया। डंडे में श्रीफल व मिठाइयां बांधकर होली जलाई गई। इसी के साथ पांच दिवसीय रंगोत्सव का पर्व प्रारंभ हो गया।
4 मार्च बुधवार को धुलेड़ी मनाई जाएगी।सार्वजनिक रुप से चौक-चौराहों के अलावा गली मोहल्लों में भी बच्चों व युवाओं की टोली ने होलिका दहन किया। एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली पर्व की बधाईयां दी।होली पर हुडदंग करना पड़ेगा भारी,सख्ती से निपटेगी पुलिस_होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर ली है।थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र मैं अमन-चैन बना रहे इसके लिए फिक्स प्वॉइंट चिन्हित कर लिए गए है।साथ थाना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग मोबाइल की भी व्यवस्था की गई है।
पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दे रहे है।सोमवार की शाम स्लीमनाबाद मै थाना प्रभारी सुदेश सुमन तो बहोरीबंद मै थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र मैं पेट्रोलिंग की।थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है। पर्व पर विवाद करने वालों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। हॉट स्पॉट्स भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जिससे वहां सतत निगरानी की जा सके।सभी लोग पर्व आपसी सद्भाव व सौहार्द के साथ मनाएं। हुडदंग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाए। नियमों का पालन करें।सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों, गुण्डे बदमाश यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास करते हैं तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें