देशभर के सरकारी बैंकों में 3 दिवसीय हड़ताल,5 दिन तक रहेगी बंद जैसी स्थिति

नई दिल्ली: देशभर के सरकारी बैंकों में अगले सप्ताह सोमवार से बुधवार तक *(28, 29 और 30 सितंबर)* तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान शाखा स्तर की सेवाएं प्रभावित होने वाली हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग पूरी तरह बंद नहीं होगी।
क्यों हो रही है हड़ताल
हड़ताल का आह्वान *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU)* ने किया है जो 7 प्रमुख बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों का मंच है।
मुख्य मांगे हैं
सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना* – जो प्रमुख मांग है, पेंशन लाभों को अपडेट करना और सभी पेंशनभोगियों के लिए DA की समान व्यवस्था, NPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में विकल्प
PLI योजना से जुड़े मुद्दे
यूनियनों का कहना है कि IBA ने 2024 में 5-डे बैंकिंग पर सहमति जताई थी लेकिन सरकार से अंतिम निर्णय लंबित है।
सरकार का बड़ा फैसला – सैलरी-पेंशन आज ही
हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के तहत कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) ने सितंबर 2026 की सैलरी, मजदूरी और पेंशन 25 सितंबर (आज) को ही जारी करने* की अनुमति दी है। यह एडवांस भुगतान माना जाएगा और अक्टूबर में एडजस्ट होगा।
लगातार 5 दिन बैंक बंद जैसे हालात
26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 28-30 सितंबर हड़ताल होने पर बैंक शाखाओं की सेवाएं लगातार 5 दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं। 30 सितंबर को बैंकों का अर्धवार्षिक वित्तीय समापन भी है, इसलिए ये अवधि बहुत महत्वपूर्ण है।
क्या बंद, क्या चालू रहेगा?
प्रभावित होंगी शाखा में कैश जमा/निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट जैसी सेवाएं।
चालू रहेंगी
सरकार ने IBA को निर्देश दिया है कि 17 संवेदनशील सेवाओं में तैनात अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे* और साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर 24 घंटे चालू रहेंगे। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं वैकल्पिक माध्यम से चलती रहेंगी, हालांकि तकनीकी परेशानी से इनकार नहीं किया जा सकता।साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ने की आशंका पर IBA ने अलर्ट जारी किया है।
ग्राहकों के लिए सलाह
जरूरी बैंक काम 27 सितंबर रविवार को ही निपटा लें SBI, PNB, BOB समेत कई सरकारी बैंक और RRBs खुले रखने के निर्देश हैं।कैश की जरूरत है तो पहले निकाल लें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















