मुख्यमंत्री ने जन आभार यात्रा निकालकर किया आम जन के प्रति आभार व्यक्त
जबलपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर में जन आभार यात्रा निकाली। यह जन आभार यात्रा समन्वय चौक से गैरीसन ग्राउंड तक निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आम जन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जन आभार यात्रा के दौरान आम जन द्वारा भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जगह-जगह पुष्पहारों और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। जन आभार यात्रा में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक अशोक रोहाणी व अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ में थे।