कैरियर मेला विद्यार्थियों को सही दिशा देने का है एक माध्यम

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी में दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले करियर मेला में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शन हेतु करियर काउंसलिंग मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी प्रदान कर उन्हें सही करियर चयन में सहयोग देना है।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, रोजगार के अवसरों सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन कर सकें।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मनोज हल्दकार ने कहा कि करियर काउंसलिंग मेला विद्यार्थियों को सही दिशा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे वे अपने भविष्य के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम की नोडल प्रभारी रितु मिश्रा ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी और विद्यार्थियों को व्यक्तिगत काउंसलिंग का भी अवसर मिलेगा।
संस्था परिवार ने सभी विद्यार्थियों से इस करियर काउंसलिंग मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।करियर काउंसलिंग मेले में उषा मिश्रा, बंदना हल्दकार,आराधना मिश्रा,बलवीर सिंह,विनोद चक्रवर्ती,पंकज सोनी,जया कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















