श्रमदान कर किया गया बोल्डर बंधान, नशा मुक्ति की दिलाई गईं शपथ

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद के सेक्टर क्रमांक–4 कौड़ियां के अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत ग्राम कल्हैयाखुर्द में ग्राम उत्सव का आयोजन श्रमदान, नशा मुक्ति एवं समरसता भोज के माध्यम से किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कल्हैयाखुर्द के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी क्रम में विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर ग्राम उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभागीय योजनाओं हेतु पात्र हितग्राही पंचायत स्तर पर अपने आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम कल्हैयाखुर्द के गहरी नरघी नाला में समिति द्वारा किए गए बोल्डर बंधान कार्य की सराहना की गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता राम सिंह पटेल द्वारा उपस्थित जनों को नशा मुक्ति एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।नवांकुर संस्था ग्राम विकास राय बहादुर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र दाहिया द्वारा प्रतिभाशाली युवाओं को अतिथियों के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने समरसता भोज में सहभागिता की।इस दौरान विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, भूपेंद्र दाहिया, बहादुर सिंह, कमल सिंह, परामर्शदाता राम सिंह पटेल, रामेश्वर पटेल, सेव सिंह, अजमेर सिंह, जालम सिंह, नत्थू सिंह, प्रयाग सिंह, अमर सिंह, विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, ग्रामीणजन एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें