मेहनत,अनुशासन ओर सही दिशा मै प्रयास से किसी भी लक्ष्य को किया जा सकता है हासिल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :स्कूल चले हम अभियान का आगाज 1अप्रेल से हो गया है!अभियान के तहत सरकारी स्कूलों मै विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है!
शनिवार को सरकारी स्कूलों मै भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया!सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद मै भविष्य से भेंट कार्यक्रम मै डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी व बीआरसी प्रशांत मिश्रा शामिल हुए!
कार्यक्रम के दौरान डीपीसी व बीआरसी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया ओर उन्हें उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया!
डीपीसी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझौते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन ओर सही दिशा मै प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है!बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम मै भाग लिया ओर मन मै उठ रहे विभिन्न सवालों को डीपीसी ओर बीआरसी के सामने रखा!
डीपीसी ने प्रश्नों के सरल ओर प्रेरणादायक उत्तर दिए, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा!उन्होंने विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों ओर पुलिस सेवा मै आने के लिए आवश्यक योग्यताओं के बारे मै विस्तार से जानकारी दी!
वहीं बीआरसी प्रशांत मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे ओर गलत संगत से दूर रहने की सलाह भी दी!भविष्य के लिए बच्चों की तैयारी पर सभी बच्चों से संवाद किया,अपने जीवन के अनुभव साझा किये एवं सभी बच्चों को उपहार दिया और वृक्षारोपण किया!यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक ओर प्रेरित करने वाला भी साबित हुआ!इस दौरान संकुल प्राचार्य डी के ठाकुर, जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, सविनय तिवारी, कृष्णा दुबे, मल्लिका खान, उइके मेडम सहित स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें