ग्रामों का हो सर्वागीण विकास, इसके लिए हर संभव किया जायेगा सहयोग -प्रणय पांडेय

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद : विधायक कार्यालय बहोरीबंद मै विधानसभा अंतर्गत सरपंचो का सम्मेलन आयोजित हुआ!जहाँ विधायक प्रणय पांडेय के द्वारा विधानसभा अंतर्गत 65 ग्राम पंचायतों को विधायक विकास निधि वर्ष 2025-26 की राशि विकास के लिए दी गईं!65 ग्राम पंचायतों को 1 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि विकास कार्यों के लिए वितरित की गईं!विधायक प्रणय पांडेय राशि से संबंधित स्वीकृति पत्रक सरपंचो को भेंट किये!विधायक ने सरपंचो को संबोधित करते हुये कहा कि गाँवों का सर्वागीण विकास हो इसके लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा!भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों के लिए भारी भरकम राशि दे रही है!
मेरे द्वारा भी विधानसभा बहोरीबंद की प्रत्येक ग्राम पंचायत का विकास हो इसके लिए विधायक विकास निधि राशि दी जा रही है!सभी सरपंच गण विकास कार्यों के साथ साथ सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाये इसका विशेष ध्यान रखें!
सरकार की योजनाओं से हर पात्र हितग्राही लाभान्वित हो जिससे ग्रामीण अंचलो के गरीबों की तस्वीर बदले!हाल ही मै केंद्र सरकार द्वारा जीरामजी योजना से ग्रामीण भारत की तकदीर व तस्वीर बदलने का बीड़ा उठाया गया है, जो ग्राम स्तर पर बहुत ही कारगर होगी!कार्यक्रम समापन पर सभी सरपंचो ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया!इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार, दीपू शुक्ला,डॉ पीयूष अग्रवाल, मुकेश गर्ग, अमित पुरी गोस्वामी सहित भाजपा पदाधिकारी व सरपंचो की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















