जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है- कलेक्टर
जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए एलपीजी गैस की उपलब्धता के संबंध में बैठक की गई। जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ विभिन्न गैस एजेंसी व होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी शामिल थे। कलेक्टर श्री सिंह ने मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर घरेलू गैस उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। इस दौरान बताया गया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए ही सुरक्षित रखी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बीत जाने के बाद ही स्वीकार की जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की कालाबाजारी और अनावश्यक अफरा-तफरी को रोकना है ताकि प्रत्येक परिवार को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर मिल सके।साथ ही कहा गया कि अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसी अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी व्यावसायिक इकाई जैसे होटल, मॉल या औद्योगिक क्षेत्रों को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति फिलहाल नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ऑयल कंपनी व गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा गैस की बचत करने के तरीको के बारे में प्रचार-प्रसार करें और वैकल्पिक उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाये। बैठक में बताया गया कि गैस की बचत के लिए बर्नर को साफ रखें, गैस की आंच नियंत्रित रखे, फ्लेट तले वाले वाले बर्तन का इस्तेमाल करें, इंडक्शन व प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही कई आवश्यक उपायों व वैकल्पिक तरीकों के बारे में भी बताया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















