मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा किसान आंदोलन का असर 

इस ख़बर को शेयर करें

farmers movement :बड़े -बड़े राजनैतिक दलों के मुंह से जय जवान जय किसान का नारा तो आपने सुना होगा, लेकिन किसानों का ये आंदोलन करने की जरूरत क्यों पड़ी ? और सरकार ने किसानों की मांगों पर मुहर क्यों नहीँ लगाया ये तमाम सवाल इस किसान आंदोलन के बाद खड़े हो रहे हैं?वहीं किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था। पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं।वहीं बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था। हालांकि, दिल्ली में भी कई जगहों पर जाम देखा गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

दिखाई देने लगा किसान आंदोलन का असर

दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का मध्यप्रदेश में भी असर  दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश के किसान भी फसलों की MSP पर खरीद की गारंटी के कानून समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन करना शुरू कर दिए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया था।मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना समेत कई जगहों पर किसानों ने आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली भी जाएंगे और जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

ग्वालियर में किसान मोर्चा का प्रदर्शन

ग्वालियर के फूलबाग मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश किसान महासभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव ने कहा- जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, हम पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो अंचल से हजारों किसान साथियों के साथ दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सब्जी मंडियों में आज किसानों ने सब्जी व फूल नहीं भेजे हैं।

मुरैना में प्रदर्शन, खंडवा में ज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में मुरैना की चंबल कॉलोनी में काफी संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसान नेताओं ने कहा कि हम जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा खंडवा में भी किसान ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुरक्षा के लिए दो दर्जन से अधिक जवान तैनात किए गए थे।

गुना में आंदोलन के समर्थन में रैली निकाली

गुना में रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। रैली में सभी किसान नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में MSP सहित कई अन्य मांगों को लेकर बात की।

 

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें