चौसठ योगिनी मंदिर और लम्हेटा रॉक्स से 22 को निकलेगी बाइक रैली

जबलपुर,मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 19 से 25 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे विश्व हैरीटेज सप्ताह के अंतर्गत 22 नवम्बर को लम्हेटा रॉक्स तथा चौसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट से बाइक रैली निकाली जायेगी। रैली में 22 बाइक सवार शामिल होंगे और यह कटनी जिले के रूपनाथ तक जायेगी।जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक विश्व धरोहर सप्ताह मानाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान विश्व धरोहर से संबंद्ध प्रदेश के सभी 22 स्थलों एवं स्मारकों को जन सामान्य में प्रचारित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भेड़ाघाट स्थित चौसठ योगिनी मंदिर एवं लम्हेटा रॉक्स से निकाली जाने वाली बाइक रैली इन्हीं गतिविधियों में शामिल है।लम्हेटा रॉक्स तथा चौसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट का चयन यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज़साइट के लिए किया गया है। इन दोनों स्थलों से 22 बाईक सवारों की रैली रविवार 22 नवम्बर को चलकर कटनी जिले के रूपनाथ तक जायेगी। इस अवसर पर पीएमश्री महाकौशल महाविद्यालय में यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज़साइट लम्हेटा रॉक्स विषय पर विषय विशेषज्ञ और पर्यटन प्रेमी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। परिचर्चा में इन स्थलों पर फुट फॉल बढ़ाने तथा इन स्थानों को और लोकप्रिय बनाने जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला जायेगा। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर वर्ल्ड हेरीटेज़साइट लम्हेटा तथा चौसठ योगिनी मंदिर जैसे विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी।विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान होने वाली गतिविधियों के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित सप्ताह में जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) बाईक रैली आदि कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का कार्य करेगा वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) जिले के चिन्हित ऐतिहासिक स्मारकों एवं उनके परिसरों की साफ-सफाई, स्वच्छता अभियान आदि सुनिश्चित करेगा।
श्रेष्ठ रील, वीडियो और फोटो बनाने पर मिलेगा पुरस्कार
मध्यप्रदेश की 22 यूनेस्कों वर्ल्ड हेरीटेज साइट में से किसी एक साइट की रील, वीडियो या फोटो बनाने पर तीनो श्रेणीयों में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 51 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार रूपये की राशि दी जायेगी। ये पुरस्कार तीनों श्रेणीयों में अलग-अलग प्रदान किये जायेंगे। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड स्पर्द्धा के लिए लिंक शीघ्र जारी करेगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















