सिहोरा एसडीएम के बाबू के घर में चोरी,पीछे के दरवाजे से  सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चुरा ले गए चोर

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:एसडीएम के बाबू के शासकीय क्वाटर में दिनदहाड़े घुसे चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी की और फरार हो गए।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में दिनांक 19-11-26 को शेषराम धुवेर् उम्र 46 वषर् निवासी सिविल लाईन शासकीय क्वाटर नम्बर 4 सिहोरा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह सिहोरा एसडीएम कायार्लय में रीडर के पद पर पदस्थ है दिनंाक 19-11-26 को सुबह लगभग 10-30 बजे डियूटी पर एसडीएम कायार्लय चला गया था पत्नी एवं बच्चे दरवाजे में ताला लगाकर स्कूल चले गये थे, दोपहर लगभग 2 बच्चे स्कूल से वापस आये क्वाटर के दरवाजे का ताला बाहर से लगा था, ताला खोलकर देखे अंदर से दरवाजे बंद थे, बेटे ने पड़ौसी सुनील चौधरी को बताया जो जाकर देखे अंदर से दरवाजा बंद था खिड़की से देखा पीछे वाला दरवाजा खुला था, वह अपने घर आकर देखा पीछे का दरवाजा खुला था अंदर सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखी सोने की 1 चैन, 1 जोड़ी बाला, 1 लोंग, 1 लाकेट, चांदी के 1 जोड़ी कंगन, सिंदूर की डिब्बी, 3 जोड़ी पायल, 1 मंगलसूत्र, संतान सातें की चूड़ियां व गुल्लक में रखे पेसे नहीं थे। कोई अज्ञात चोर दिन मे उसके शासकीय आवास में पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर नगदी सहित चोरी कर ले गया है।वहीँ रिपोटर् पर धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें