जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव: माँ सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

जबलपुर;प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (IASE), जबलपुर में धनतेरस के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्राचार्य का संदेश और दीपोत्सव की शुभकामनाएं
संस्थान की प्राचार्य एफ. इक्का ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धनतेरस व दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में प्राचार्य श्रीमती एफ. इक्का ने कहा कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से ज्ञान के प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ शिक्षण कार्य में योगदान देने का आह्वान किया।
बी.एड. और एम.एड. के विद्यार्थियों की रही सक्रिय सहभागिता
दीपोत्सव कार्यक्रम में बी.एड. और एम.एड. के विभागीय प्रशिक्षार्थियों के साथ-साथ नवप्रवेशी (फ्रेशर) छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परिसर में दीप जलाए और माँ वीणावादिनी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे संस्थान परिसर को दीयों की जगमगाहट से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संस्थान परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य एफ. इक्का, वरिष्ठ आचार्य संजीव अग्रवाल, आर. एन. पटेल, डॉ राजकुमारी दुबे,श्रीमती ज्योत्सना दुबे, ललिता सपरा, विनीत चौहान, अर्चना दुबे, विनोद घोषी, ज्योति खरे, मृदुला शुक्ला, शेख मुनीर, छात्राध्यापक प्रदीप तिवारी, योगेन्द्र मिश्रा, विमल त्रिपाठी, रामरतन जँघेला, निधि दुबे, सुनीता लखनपाल, निकिता, राकेश अग्रवाल, ब्रजमोहन पटेल, राजेश ताएबाडे, धर्मेन्द्र केवट, सौरभ सिंह एवं अतुल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की बधाई प्रेषित की।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















