बेलगाम हार्वेस्टर से बड़ा हादसा, मोटरसाइकिल सवार एक की मौत,दो घायल

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:एक बेलगाम हार्वेस्टर ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

सड़क दुघर्टना में 2 घायल, 1 की मौत 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खमरिया में दिनाॅक 10-11-26 को सुनील कुमार कुशवाहा उम्र 39 साल, निवासी ग्राम डूंडी पिपरिया पोस्ट सुन्दरपुर, थाना खमरिया, ग्राम डूंडी पिपरिया ने रिपोटर् दजर् करायी कि सोनपुर में एम.पी. ऑन लाईन की दुकान चलाता है। दिनांक 10/11/26 को सोनपुर से घाना अपनी मोटर सायकिल से जा रहा था एवं दूसरी मोटर सायकिल सीडी डिलक्स क्रं. एम.पी. 20 एम.ई 8093 में कातिर्क कुशवाहा, अंकित गोटिया एवं रंजीत कुशवाहा तीनों भी सोनपुर से घाना जा रहे थे। मोटर सायकिल कातिर्क कुशवाहा चला रहा था जो उसके आगे चल रहे थे। दिनांक 10/11/26 के रात्रि करीब 08-15 बजे सोनपुर मोड़ से घाना रोड़ पुलिया के पास पहुँचे थे, तभी घाना तरफ से हावर्ेस्टर क्रं. एम.पी. 04 डी बी 2535 का चालक तेजी एवं लापरवाही से हावर्ेस्टर चलाकर आया और उसके सामने मोटर सायकिल में चल रहे कातिर्क कुशवाहा की मोटर सायकिल में सामने से टक्कर मार दिया। जिससे कातिर्क कुशवाहा एवं अंकित गोटिया, रंजीत कुशवाहा तीनों मोटर सायकिल सहित रोड पर गिर गये, जिससे तीनों को चोटें आईं। कातिर्क को सिर, माथे में, नाक के पास, दोनों हाथ, सीने में एवं पैरों में अधिक चोटें आईं एवं मोटर सायकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कातिर्क कुशवाहा बेहोश हो गया था। तीनों को तत्काल ओ.एफ.के. अस्पताल खमरिया लेकर गये, जहाँ डॉक्टर ने अंकित गोटिया एवं रंजीत कुशवाहा को इलाज कर रेफर कर दिया तथा कातिर्क कुशवाहा उम्र 25 वषर् को चैक क मृत घोषित किया है।वहीं  रिपोटर् पर धारा 281, 125(ए), 106(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें