51 हजार दीपों से जगमगाया गौरीघाट,म्यूजिकल लेजर शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,संस्कारधानी में दीपावली के अवसर पर पिछले 4 वर्षों से निभाई जा रही दीपोत्सव की परंपरा के तहत आज छोटी दीपावली पर गौरीघाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मां नर्मदा के पावन तट पर 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संतों के ओंकार उच्चारण और शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलन की शुरुआत हुई। दीपों की रोशनी से गौरीघाट जगमगा उठा। इसके बाद मां नर्मदा की आरती की गई। आयोजन में म्यूजिकल लेजर शो और आकर्षक आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण रहे। संगीत और रोशनी के संगम ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गौरीघाट का दीपोत्सव अब संस्कारधानी जबलपुर की पहचान बन चुका है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने और मां नर्मदा के चरणों में समृद्धि के नाम एक दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया। मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में संस्‍कारधानी जबलपुर और प्रदेश वासियों को दीपोत्‍सव की बधाई भी दी तथा मॉं नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली तथा नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गौरीघाट के विकास की जानकारी देते हुए बताया कि मां नर्मदा के इस पावन तट का करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसे देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीने में परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाट को इस तरह विकसित किया जाएगा कि देशभर से लोग इसे देखने आएंगे और मां नर्मदा के चरणों में नमन करेंगे।कार्यक्रम में सांसद  आशीष दुबे, महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक  अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे एवं  नीरज सिंह, मध्‍यप्रदेश तीर्थ स्‍थान एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष  विनोद गोटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  संदीप जैन, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्‍यक्ष  रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला (ग्रामीण) अध्‍यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्‍यक्ष  अखिलेश जैन, नि:शक्‍तजन प्रकोष्‍ठ के प्रदेश अध्‍यक्ष  संदीप रजक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी  श्रीकांत साहू, महानगर उपाध्‍यक्ष  अभय सिंह ठाकुर, महामंत्री  सोनू बचवानी,  पंकज दुबे एवं  रंजीत पटेल, पूर्व मंत्री  हरेन्‍द्रजीत सिंह बब्‍बू, पूर्व महापौर  प्रभात साहू, पूर्व विधायक  नीलेश अवस्‍थी,  कमलेश अग्रवाल,  सुधांशु गुप्‍ता,  कौशल सूरी, डॉ. प्रदीप दुबे, नितिन भाटिया सहित संतजन, जनप्रतिनिधि, कलेक्‍टर अरूण कुमार विश्‍वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें