सिहोरा में 17.60 लाख में बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

सिहोरा– सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों की सामाजिक,सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।उक्त आशय के उदगार सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े ने 17.60 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के भूमी पूजन कार्यक्रम में व्यक्त किये।श्रीमंत आचार्य सियावल्लभ दास वेदांती जी महाराज कटावधाम के कर कमलों से आज सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद आशीष दुबे,विधायक संतोष वरकड़े के मुख्य आतिथ्य तथा नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विधायक वरकड़े ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों,बैठकों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और सामाजिक अधोसंरचना को मजबूत करना है। पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। भक्तों ने महाराज जी का पूजन अर्चन कर उनका जन्मदिन मनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदनी मरावी,नीलेश अवस्थी,जिला महामंत्री राजेश दाहिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी,राकेश पाठक,राजमणि सिंह बघेल,अनुपम सराफ,रीता शुक्ला,अंकित तिवारी,नीरज पांडे,नरेन्द्र त्रिपाठी,नीलू बाजपेयी,सीएमओ प्रदीप झारिया,सत्यप्रकाश खरे,अरुण जैन,अर्जून पंजाबी,शिशिर पांडे,अंकुश नायक, जवाहर कोल,गीता पटेल,अमित खत्री,गोपाल सिंह ठाकुर, दीपक लोधी,रिंका यादव,नारायण तिवारी, प्रवीण कुररिया राजेश मिश्रा, सुनील तिवारी,नरेश चौहान,वर्षा ठाकुर,आयूष कुररिया सहित अनेक शिष्य गण गणमान्य नागरिक एंव नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















