आगजनी से प्रभावित 71 परिवारों को प्रशासन ने पहुंचाई एक माह का राशन, बर्तन और जरूरी घरेलू सामग्री

जबलपुर, गाजी नगर झुग्गी बस्ती में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर आधारताल एसडीएम मदन रघुवंशी द्वारा प्रभावित 71 परिवारों को तात्कालिक राहत के तौर पर एक माह का राशन तथा दैनिक जरूरतों की अन्य सामग्री प्रदान की गई।प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई सामग्री में दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले सहित दैनिक उपयोग में आने वाले बर्तन तथा पहनने, ओढ़ने और बिछाने के कपड़े शामिल है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बस्ती के 15 मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।घटना के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्न एवं जरूरी घरेलू सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है, ताकि इस कठिन परिस्थिति में उन्हें राहत मिल सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















