बिना लाइसेंस के रहवासी इलाके में बिक रहे थे पटाखा,दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:बिना लाइसेंस रहवासी इलाके में पटाखा बेचने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की है,मामला अलग -अलग थाना क्षेत्रों के हैं।जहाँ  पर रिहाईशी इलाके में अवैध रूप से पटाखा की आवैध रूप से बिक्री की जा रही थी।

यह है मामला

पहला मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी लार्डगंज  नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 6-11-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि जानकीरमण प्लाजा के सामने सड़क के बाजू से मनीष केशरवानी रहवासी क्षेत्र मे बिना लायसेंस आतिशबाजी पटाखा बिक्रय कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जानकीरमण प्लाजा के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति पटाखे की दुकान लगाकर बिक्री करते मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष केशरवानी उम्र 52 वर्ष निवासी राठी कालोनी निवाड़गंज बताया जिससे पटाखे रखने व बिक्री करनेे के संबंध में लायसेंस मांगने पर नहीं होना बताया, आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे आतिशबाजी कीमती लगभग 12 हजार रूपये के जप्त किये गये।वहीं इसी प्रकार थाना लार्डगंज मे दिनांक 6-11-26 को मुखबिर की सूचना पर पाण्डे चौक दबिश देते हुये आरोपी अंकित चोधरी उम्र 20 वर्ष निवासी भोलानगर चंडालभाटा दमोहनाका को अवैध रूप से पटाखे विक्रय करते हुये पकडा गया जिसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे व आतिशबाजी कीमती लगभग 10 हजार रूपये जप्त किये गये।दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना लार्डगंज में पृथक पृथक धारा 288 बीएनएस एवं 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

गोहलपुर में कार्यवाही 

तीसरा मामला थाना गोहलपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ पर 6-11-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटा फुहारा के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे जहां लोगों की बहुत भीड़ है दुकान के सामने विस्फोटक सामग्री विक्रय हेतु रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति रोड किनारे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पटाखे जमाये था आस पास रिहायसी मकान एवं दुकान थीं बाजार में काफी भीड़ थी उक्त व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम आशीष अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पास सूजी मोहल्ला गोरखपुर बताते हुये पटाखा बेचने हेतु रखना बताया, लायसेंस पूछने पर नहीं होना बताया, आरोपी आशीष अग्रवाल के कब्जे से कोर्नेसन के 4 पैकिट, 1 पैकिट चकरी, 1 पैकिट सुतली बम, अनार 1 पैकिट, सुतली बम के 1 पैकिट, ताजमहल बम के 24 पैकिट, कुर्वी बम 25 पैकिट, बुलट बम 4 पैकिट तथा अन्य पटाखे जव्त करते हुये धारा 288 बीएनएस एवं 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

गढा में कार्यवाही

चौथा मामला थाना गढा का है जहाँ पर 6-11-26 को सूचना मिली कि बीटीतिराहा के पास मिश्रा कम्पाउंड में एक व्यक्ति बिना लायसेंस के रहवासी एरिया मे पटाखे की दुकान लगाकर अवैघ रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर दबिश दी जहॉ एक व्यक्ति पटाखों की बिक्री करते दिखा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी मिश्रा कम्पाउंड बीटीतिराहा गढा बताया जिससे पटाखा बिक्री के सम्बंध मे पूछताछ करने पर लायसेंस नहीं होना बताया। आरोपी अजय के कब्ब्जे से 25 शॉट का 1 पैकिट, 12 शाट के 3 पैकिट, 5 शॉट के 3 पैकिट, सुतली बम, शाट टू साउंड के 2 पेैकिट, हैपी कलर, बुलट बम, पाईप बम 2 पैकिट, फुलझडी, अनारदाने, अन्य छोटे पटाखे जप्त करते हुये धारा 288 बीएनएस एवं 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

बरेला में कार्यवाही

पांचवां कार्यवाही बरेला की है जहाँ पर थाना बरेला में दिनॉक 6-11-26 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम पडवार मे दबिश देते हुये सपना जैन उम्र 40 वर्ष निवासी पडवार को को अवैध रूप से पटाखे विक्रय करते हुये पकडा गया जिसके कब्जे से (1)डबल काक 13 नग,(2)सिंगम 17 नग,(3)फाईटर 5 नग,(4) रैम्बो 09 नग,(5)टारजन 40 नग,(6)थ्री साउण्ड 11 नग,(7) टू साउण्ड 7 नग,(8)लायन 17 नग,(9)टाप बम एक पैकेट,(10)अनार दाना 27 नग,(11) छोटा उन बम 33 नग,(12)बटर फ्लाई एक पैकेट,(13)फुल झडी 4 पैकेट,(14) फुल झडी 4 पैकेट,(15)खुला फुलझडी 19 नग,(16) चकरी 35 नग,(17)राकेट छोटे 16 नग,(18)बुलट बम 03 पैकेट,(19)छोटा फटाका 75 पैकेट,(20)चांदनी क्रेकर्स 12 पैकेट,(21) पोप-पोप 8 नग,(22) प्लास्टिक बंदूक 03 नग,(23) चकरी छोटी एक पैकेट,(24) छोटी फुलझ़डी 02 पैकेट कीमती करीबन 7000 रुपये के जप्त करते हुये धारा 288 बीएनएस एवं 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें