एएसपी ग्रामीण ने गोसलपुर के पटाखा बाजार का किया निरीक्षण

जबलपुर: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल ने गोसलपुर क्षेत्र की पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए,गौरतलब है की दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध रूप से पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री रखने, भंडारण करने तथा विक्रय करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी को थाना क्षेत्रांतर्गत लगे पटाखा दुकानों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, अग्निशमन उपकरणों, पटाखों के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु पटाखा दुकानों का निरीक्षण करने हेतु आदेशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 06-11-2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गोसलपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
वहीँ निरीक्षण के दौरान पटाखा दुकानों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, अग्निशमन उपकरणों, पटाखों के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने, दुकान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमती भावना तिवारी हमराह स्टाफ के उपस्थित रहीं।इसी प्रकार राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी थाना क्षेत्रांतर्गत लगे पटाखा दुकानों का निरीक्षण करते हुये समस्त मानकों को चैक करते हुये दुकान संचालकों को सुरक्षा व्यस्था बनाये रखने एवं जारी निर्देशों को कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।जबलपुर पुलिस द्वारा दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दीपावली खुशियों एवं रोशनी का पर्व है सुरक्षित तरीक से मनाऐं, नियमों का पालन करें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















