युवा है भारत क़े भविष्य, इनसे ही एक स्वस्थ लोकतंत्र होगा विकसित

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद -मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र कटनी के द्वारा सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के तहत शपथ कार्यक्रम तथा आस-पड़ोस युवा संसद के तहत विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन किया गया! जिसकी थीम Know your vote माय वोट माय वॉयस निर्धारित की गई!कार्यक्रम कि शुरुआत सर्व प्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गईं!सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी जी ने वोटिंग वो उससे जुड़े अधिकारों के बारे में बताया व यह भी बताया कि आज का युवा आने वाले भारत का भविष्य होगा। तथा एक स्वस्थ लोकतंत्र ही विकसित भारत की मजबूत नींव होगा।
तत्पश्चात वरिष्ठ शिक्षक दिलीप त्रिपाठी ने नशा मुक्त युवा और नशे से दूर रहने के लिए युवाओ को प्रेरित किया।
साथ ही विद्यालय के प्राचार्य डी के ठाकुर ने वोटिंग सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और बी एल ओ के कार्यों के बारे में बताया।माय भारत की ओर से पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व यूथ आइकन रामकुमार ने पीपीटी के माध्यम से ओर उससे जुड़े समस्त पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान एस उइके, राकेश रैदास, मनोज अहिरवाल,ज्योति साहू, दीपिका गोस्वामी,सपना पटेल सहित समस्त व युवाओं की उपस्थित रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















