45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रेलवे के अनुभाग अभियंता को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:रेलवे के अनुभाग अभियंता को सीबीआई ने 45 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है, आरोप है की ठेकेदार के कर्मचारियों की नियुक्ति के एवज में घूस की मांग की गई थी,

12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत मे भेजने निर्देश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे में ठेकेदार के कर्मचारियों की नियुक्ति के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) जबलपुर ने न्यू कटनी जंक्शन में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इलेक्ट्रिक-एम) अजयवीर सिंह को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 5 नवंबर की रात ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी अधिकारी को पकड़ा।सीबीआई के मुताबिक, कटनी निवासी ठेकेदार शशांक कुशवाहा ने अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ठेकेदार के कर्मचारी स्टेशन पर काम करते हैं और उनकी नियुक्ति के बाद अधिकारी ने प्रति कर्मचारी 1,500 रुपए के हिसाब से कुल 45 हजार रुपए की मांग की थी।शिकायत की जांच के दौरान 4 नवंबर को स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया गया। आरोप की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप की योजना बनाई।

500 के 90 नोटों से बिछाया जाल

ट्रैप कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपए के 90 नोट, कुल 45 हजार रुपए, टीम को उपलब्ध कराए। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने तेजराम कुशवाहा से रकम ली। तय संकेत मिलते ही टीम ने दबिश देकर उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और शुक्रवार 6 नवंबर को उसे जबलपुर स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। रेलवे में भ्रष्टाचार के इस मामले ने एक बार फिर ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों से जुड़े कामकाज में पारदर्शिता तथा जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें