बैतूल में श्रीराम के राजतिलक के साथ 69वें रामलीला महोत्सव का समापन

राजेश मदान बैतूल। गंज स्थित रामलीला मैदान में श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति, बैतूल द्वारा आयोजित 69वें रामलीला व दशहरा उत्सव 2026 का बुधवार, 21 अक्टूबर की रात 9 बजे योगू शर्मा, संदीप अव्हाड़कर और नितिन शर्मा के मधुर स्वरों में भजन संध्या और प्रभु श्रीराम के भव्य राजतिलक के साथ समापन हुआ। रीवा के श्री गणेश रामलीला मंडल, मऊगंज के कलाकारों ने अंतिम दिन रात 10 बजे श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का सजीव मंचन किया।
प्रसंग में महर्षि वशिष्ठ द्वारा प्रभु श्रीराम का राजतिलक करने और माता सीता के साथ रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजमान होने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। हनुमानजी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की उपस्थिति के बीच चौपाइयों, सोहर और मंगलगीतों की प्रस्तुति हुई।समिति के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि भजन संध्या और राजतिलक के बाद श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर खप्पर में कपूर से महाआरती की। जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान भक्तिमय हो उठा।10 अक्टूबर से शुरू हुआ 12 दिवसीय महोत्सव श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति, बैतूल द्वारा पंजाब युवा सेवा समिति एवं श्री कृष्ण पंजाबी महिला कीर्तन मंडल, बैतूल के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। राजतिलक के पश्चात समाज के महिला मंडल से जुड़ी बहनों श्रीमती लीला बतरा, श्रीमती गुड्डी शर्मा, ऊषा चचड़ा, निशा अरोरा, सरिता खुराना एवं शीला बतरा ने भी भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।समापन पर समिति के अध्यक्ष दीपक खुराना एवं समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं, मीडिया बंधुओं, जिला प्रशासन, पुलिस-प्रशासन, नगरपालिका, विद्युत विभाग और नगरवासियों सहित आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














