शक्ति की उपासना मैं लीन भक्त हो रहे विविध कार्यक्रम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शक्ति की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र की स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे धूम मची हुई है।देवी मन्दिरो से लेकर पंडालों तक भक्तिमय धार्मिक वातावरण बना हुआ है।प्रतिदिन सुबह से मातारानी के दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों मैं पहुँच रहे है।मातारानी को जल अर्पित कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे है।वही सार्वजनिक समितियों के माध्यम से पंडालों मैं विराजित देवी प्रतिमाओं की झांकिया लोगो के मन को आकर्षित कर रही है।देवी प्रतिमाओं की झलक देखने रात्रि के समय भक्तो का सैलाब पंडालों मैं उमड़ रहा है।वही ग्राम पंचायत प्रांगण मैं चल रही रामलीला का मंचन देखने लोगो की भीड़ उमड़ रही है।वही बाल कलाकारों के द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही है।वहीं स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मैं देवी भागवत नवाहयज्ञ चल रहा है!
जहाँ देवी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है!सिंहवाहिनी माता का प्रतिदिन भव्य श्रंगार किया जा रहा है!जिससे मातारानी की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे है!

देवी भजनो की दी जा रही शानदार प्रस्तुति 

शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित नगर सेठानी तिराहा, नगर महारानी, नवयुवा दुर्गा समिति, आजाद चौक, गणेश चौक ओर संगम नगर मै प्रतिदिन सायंकालीन माँ दुर्गा की भव्य आरती हो रही है!जिसमें बड़ी संख्या मै भक्तों का सैलाब आरती मै शामिल हो रहा है!साथ ही देवी भजनो की शानदार प्रस्तुतियाँ दी जा रही है जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो रहे!साथ ही महिलाओं के द्वारा भी देवी गीतों ओर रामायण के कार्यक्रम किये जा रहें है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें