बेटियां अपने जीवन मै दो परिवारो को बनाती है सुसंस्कृत, शिक्षित ओर समृद्ध

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : समीपस्थ ग्राम पंचायत पिपरिया परौहा मे शुक्रवार को नवीन आँगनबाड़ी भवन क्रमांक 3 का शुभारम्भ हुआ!आँगनबाड़ी का शुभारम्भ डिप्टी कलेक्टर विवेक पटेल के द्वारा किया गया!कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया!इसके बाद कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया गया!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर विवेक पटेल नें कहा कि महिलाओं को सम्मान देने वाला समाज ही आगे बढ़ता है! बेटियां अपने जीवन में दो परिवारों को सुसंस्कृत, शिक्षित और समृद्ध बनाती है!धर्म ग्रन्थों में भी उल्लेख है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं! बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान सामाजिक दिशा देने वाला कार्यक्रम है!
विकास और कल्याण के कार्यों में महिलाओं की जब तक बराबर की भागीदारी नहीं होगी, तब तक विकास की सम्पूर्णता हासिल नहीं की जा सकती!महिला जननी भी होती है, जो मनुष्य को जन्म देकर सृष्टि का निर्माण करती है! बेटियां दो कुलों और दो परिवारों को संस्कार देकर समृद्ध बनाती है! बेटियां घर और परिवार की शान और शोभा है!
इसके साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई!आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति भी यही कहती है कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।इस दौरान पर्यवेक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















