जबलपुर की औद्योगिक ताकत को मिलेगी नई उड़ान – मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
*महाकौशल की प्रगति का आधार बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर :डॉ. यादव*
जबलपुर की औद्योगिक ताकत को मिलेगी नई उड़ान,मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
*एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से मिलेगा एक लाख से अधिक रोजगार*
*इंडस्ट्रियल कोरीडोर में 10 हजार एकड़ भूमि पर होगा औद्योगिक विकास*
*वर्ष 2028 तक धरातल पर दिखेगा औद्योगिक विकास*
*मंत्री श्री सिंह के साथ जबलपुर के उद्योगपतियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार*
भोपाल l जबलपुर–भोपाल–इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के अंतर्गत जबलपुर के आसपास 10 हजार एकड़ भूमि पर
औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है, जिससे एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वर्ष 28 तक औद्योगिक विकास की यह पहल धरातल पर साकार स्वरूप में दिखाई देने लगेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ भेंट करने आए जबलपुर के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरा वयक्त किए । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जबलपुर की औद्योगिक क्षमताओं का पूरा उपयोग कर महाकौशल के विकास को नई गति दी जाएगी। जबलपुर के उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री राकेश सिंह के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंटकर उनका इस सौगात पर उनका आभार जताया.
*जबलपुर की क्षमताओं को मिलेगा पूरा अवसर*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जबलपुर की औद्योगिक ताकत और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग पूरे महाकौशल की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस उद्देश्य को साकार रूप विशेष कंपनी बनाकर दिया जाएगा.
*महाकौशल के लिए महत्वपूर्ण निर्णय :सिंह*
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विशेष कंपनी के गठन की स्वीकृति जबलपुर और महाकौशल के औद्योगिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय क्षेत्र की औद्योगिक क्षमताओं को निवेश और रोजगार में बदलने में सहायक होगा।
प्रतिनिधि मंडल की ओर से महाकौशल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित अन्य औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें जबलपुर आने के लिए आमंत्रित किया।
*जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार-* सांसद आशीष दुबे, सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक महापौर जगदबहादुर (अन्नु), विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डे, अजय विश्नोई, संतोष बरकड़े, सुशील तिवारी, नीरज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विनोद गोंटिया आदि ने मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार प्रकट किया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













