जनपद सीईओ बहोरीबंद के मनमानी को लेकर जनपद अध्यक्ष सहित सदस्यों नें किया विरोध प्रदर्शन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल व जनपद सीईओ अभिषेक कुमार के बीच चला आ रहा तनातनी का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है!
बुधवार को एक बार फिर जनपद अध्यक्ष अपने जनपद सदस्यों के साथ जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए ओर जनपद सीईओ के खिलाफ विरोध जताकर नारेबाजी की!

सामान्य सभा की बैठक छोड़ एसडीएम के पास पहुंचे अध्यक्ष
बुधवार को जनपद सभागार बहोरीबंद मै सामान्य सभा की बैठक आयोजित थी!जैसे ही सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई जनपद अध्यक्ष व उपाध्यम खेमा के बीच गहमागहमी का माहौल शुरू हो गया!जनपद अध्यक्ष, जनपद सीईओ से नियमानुसार सामान्य सभा की बैठक चलाने की मांग करते रहे, लेकिन जनपद उपाध्यक्ष का सदस्यों वाला खेमा सुनने को ही तैयार नहीं था!उसके बाद जनपद अध्यक्ष अपने सदस्यों के साथ सामान्य सभा की बैठक छोड़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे ओर जनपद सीईओ की मनमानी को लेकर शिकायत सौंपी!
शिकायत मै बताया गया कि विगत एक वर्ष से जनपद पंचायत की बैठक आहूत नहीं की गईं!जबकि बार -बार बैठक को लेकर जनपद सीईओ को पत्राचार किया गया!पंचायत राज अधिनियम एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानो के अंतर्गत पंचायत की बैठकों एवं कार्यवाही का संचालन निर्धारित नियमों मै आवश्यक है!लेकिन जनपद सीईओ के द्वारा नियमों के विपरीत जाकर जनपद उपाध्यक्ष खेमा सदस्यों का सहयोग किया जा रहा है!जिससे ग्रामीण विकास का सपना अधर मै है!सामान्य सभा की बैठक पंचायत के कार्यों, विकास योजनाएं, निर्माण कार्यों, विभागीय प्रगति तथा क्षेत्र संबंधित महत्वपूर्ण जनहित विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लेने के लिए अत्यंत आवश्यक होती है!
लेकिन सामान्य सभा की बैठक को जनपद सीईओ के द्वारा बार बार टालना, अध्यक्ष एवं निर्वाचित सदस्यों के साथ अपेक्षित समन्वय स्थापित न करना जनपद पंचायत के सुचारु संचालन की दृष्टि से उचित नहीं है!जबकि अगर अध्यक्ष बैठक निकालने मै असमर्थ है तो जनपद सीईओ विगत सम्मेलन की तारीख के पश्चात् 25 दिन होते ही संबंधित सम्मिलिन की सूचना जारी कर सकता है!वही वर्ष 2026-27 की बजट कार्य योजना भी 15 सितंबर तक बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना था लेकिन जनपद सीईओ के द्वारा इसके बारे मै नहीं बताया गया!गलत तरीके से 2026-27 की कार्ययोजना बनाना शायद इनका मकसद समझ मै आ रहा है, जो कि गलत है!क्योंकि यह कार्ययोजना सामान्य सभा के पटल पर किया जाना था, जिसका कही भी उल्लेख नहीं है!इसके अलावा वर्ष 2026 मै जनवरी से मार्च तक मात्र तीन माह तक का ही मानदेय का भुगतान किया गया है!जबकि माह अप्रेल 2026 से अगस्त 2026 तक का वाहन एवं मानदेय आवंटन उपलब्ध होने के बाद भी जनपद सीईओ के द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है!
जनपद सीईओ को हटाए तभी होगा धरना समाप्त
एसडीएम को ज्ञापन सौपकर जनपद अध्यक्ष, सदस्यों के साथ सीधे जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए!
जहाँ जनपद सीईओ के खिलाफ नारेबाजी की गईं ओर कहा गया कि जबतक जनपद सीईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती या उन्हें यहाँ से हटाया नहीं जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा!
इनका कहना है – अभिषेक कुमार जनपद सीईओ बहोरीबंद
जनपद अध्यक्ष द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे सभी निराधार है!अध्यक्ष व उपाध्यक्ष खेमा सदस्यों के आपसी समन्वय नहीं बन रहा है ये उनका विषय है!सामान्य सभा की बैठक को लेकर कई बार पत्राचार किया ओर जो आवंटन प्राप्त था मानदेय भुगतान कर दिया गया है!कार्ययोजना वर्ष 2026-27 अनुमोदित है!
इनका कहना है – श्लोक वाइकर एसडीएम बहोरीबंद
जनपद अध्यक्ष व सदस्य जनपद सीईओ के खिलाफ शिकायत लेकर आये थे!लेकिन ये राजनैतिक विषय होने के कारण उसमें मेरे द्वारा टिप्पणी करना उचित नहीं है!
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष खेमा सदस्य आपसी समन्वय बैठाकर अपना कामकाज करें!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














