जिले के नागरिकों को क्लेक्टर ने दी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर प्रेषित बधाई संदेश में कलेक्‍टर श्री सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9 बजे पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्‍य समारोह में सहभागी बनने का आग्रह किया है।  श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि देश की आजादी का यह पर्व हमें देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत करता है तथा सशक्‍त और समृद्ध राष्‍ट्र के निर्माण के लिए अपने कर्तव्‍यों को ईमानदारी और निष्‍ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।कलेक्‍टर ने जिले के नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता तथा विकास के लिये मिलकर योगदान देने का संकल्प लेने का आव्हान भी अपने शुभकामना संदेश में किया।

 तीन रंगों की रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेट भवन 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों और राष्ट्रीय महत्व के ऐतिहासिक स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर कार्यालय भवन की तीन रंगों की रोशनी से आकर्षक साज सज्जा की गई है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें