ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर लिया संज्ञान 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने जनपद पंचायत कुंडम की दूरस्थ ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया तथा ग्रामीणों एवं युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भ्रमण की शुरुआत ग्राम पंचायत शाहदरा स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय से की।यहां कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए जिला पंचायत द्वारा गणित विषय पर आयोजित गतिविधि में विद्यार्थियों से गणित के प्रश्न पूछे गए। छात्राओं सीमा, माही एवं ममता द्वारा प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया गया। श्री गेहलोत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट प्रदान की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अभियान दल के साथ जिला मुख्यालय से लगभग 95 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मखरार का भ्रमण भी किया। यह जिले की अत्यंत दूरस्थ ग्राम पंचायतों में शामिल है तथा यहां से उमरिया, कटनी एवं डिंडोरी जिलों की सीमाएं भी लगती हैं।ग्राम पंचायत में पंचायत दर्पण पोर्टल पर कराधान एवं वसूली की स्थिति का ऑनलाइन परीक्षण किया गया।इस पंचायत में कुल 601 परिवारों के विरुद्ध 447 परिवारों का पंजीयन किया जा चुका है तथा 31 हितग्राहियों से जलकर एवं संपत्ति कर के रूप में 2 हजार 700 रूपये की वसूली की गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कराधान की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने तथा शत-प्रतिशत परिवारों को कराधान व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिए।

 युवाओं से संवाद में सामने आईं स्थानीय समस्याएं :- 

 भ्रमण के दौरान आयोजित युवा संवाद में ग्रामीण युवाओं एवं नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।चौराहा सेक्टर में जननी एक्सप्रेस एवं 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता में होने वाली देरी की समस्या सामने आने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गेहलोत ने तत्काल भोपाल स्तर पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए इसी प्रकार ग्रामीणों द्वारा शुद्ध पेयजल एवं पानी की समस्या से अवगत कराया गया।कनकपुरा में लगभग 100 परिवार एवं 485 की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय लगभग तीन माह तक रास्ता बंद हो जाने से आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है। ग्रामीणों द्वारा महानदी पर पुल निर्माण की मांग भी रखी गई।

 सिंचाई सुविधा एवं विद्युत समस्या के समाधान की पहल :- ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में एक ही ट्रांसफार्मर से लगभग 200 विद्युत कनेक्शन जुड़े होने के कारण गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित होता है।ग्रामीणों ने महानदी के किनारे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग की। इस संबंध में श्री गेहलोत ने विद्युत वितरण कंपनी विभाग के संबंधित अधिकारी से तत्काल चर्चा कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी ने अवगत कराया कि नए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बेहतर होने तथा ग्रामीणों के पलायन को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें