खितौला में ओभरब्रिज से गिरे युवक की मौत,परसवारा में फांसी में झूला किशोर

जबलपुर:एक तरफ जहां युवक की ओभरब्रिज से गिरने पर मौत हो गई तो वहीं दूसरी तरफ एक किशोर ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली,दोनों मामला खितौला थाना क्षेत्र के हैं,सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।
ब्रिज से गिरे युवक की मौत
पहला मामला खितौला रेलवे ओभरब्रिज का है जहां पर गुरुवार की देर रात एक युवक की ओभरब्रिज से गिरने पर मौत हो गई,टी आई रमन सिंह ने बताया की मृतक की पहचान आकाश पिता कैलाश पारवानी उम्र 36 वर्ष निवासी खितौला वार्ड नंबर 12 के रूप में हुई है,पुलिस की प्रारम्भिक जांच में युवक के मानसिक रूप से कमजोर की होने की बात सामने आई है जो की गुरुवार की देर रात ओभरब्रिज से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
फाँसी पर झूल गया किशोर
तो वहीं दूसरा मामला खितौला थाना क्षेत्र के परसवारा ग्राम का है जहां पर दिनाॅक 12-6-26 को पूरन सिंह परस्ते उम्र 26 वषर् निवासी ग्राम डोम दादर शहपुरा जिला डिण्डोरी ने सूचना दी कि दिनाॅक 9-5-26 को वह अपने गाॅव डोम दादर एवं पडोस के गाॅव खुसीर्पार से उडद की तुडाई करने 3 पुरूष, 9 महिलाये, 1 बच्चे के साथ ग्राम परसवाडा में लक्ष्मण पटेल के यहाॅ आया था। हम सब काम करते थे, बसंती बाई का 12 वषिर्य बच्चा अमित वही खेलता रहता था। आज हम सब खेत मे उडद की कटाई कर रहे थे बसंती बाई का लडका अमित वहीं खेल रहा था। हम सब कटाई के बाद खाना खाने के लिये एकट्ठा हुये अमित देखा तो अमित नहीं मिला, तलाश करने पर 3 खेत आगे नेमचंद पटेल के खेत में छिवला के पेड मे शटर् के फांसी के फंदे में अमित लटका था , चैक किया तो अमित सैयाम उम्र 12 वषर् निवासी खुसीर्पार की मृत्यु हो गयी थी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















