ऑनलाइन योग कार्यक्रम से जुड़ेंगे सैकड़ों प्रतिभागी,गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

इस ख़बर को शेयर करें

भगवान दीन साहू छिंदवाड़ा। जिला आयुष विभाग द्वारा हार्ट ऑफ फुलनेस ध्यान संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं Habuild Healthtech Pvt. Ltd. के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित होगा।जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर* द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करना है। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक *डॉ. पवन नेमा* (मालनवाड़ा) द्वारा योगाभ्यास की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को योग का अभ्यास भी करवाया गया। इस आयोजन में कुल 175 प्रतिभागी लाभान्वित हुए, जबकि 171 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। जिला आयुष विभाग ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन योग कार्यक्रम से जुड़कर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें