सिहोरा में छोटू चौबे गैंग के गुर्गे गिरफ्तार,कार लेकर चालक फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:अवैध पिस्टल के व्यापार में लिप्त छोटू चौबे गैंग के गुर्गो को सिहोरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अवैध हथियार तस्कर एवं आद्यतन अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मा एवं एस0डी0ओ0पी0 सिहोरा आदित्य सिंहारिया (भा0पु0से0) द्वारा भी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हेतु निर्देश दिये गये है।

यह है पूरा मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 10/06/26 को रात्रि में निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को थाना प्रभारी सिहोरा के द्वारा हमराह थाना स्टॉफ के साथ एन0एच0 30 हाईवे पर पेट्रोलिंग की जा रही थी उसी दौरान एक काले रंग की स्कार्पियों कार मझौली ब्रिज के पास एनएच 30 पर रोड के साईड में खडी मिली जिनको हाईवे की सुनसान जगह पर रूकने का प्रयोजन पूछने पर कार के अंदर बैठ व्यक्तियो को अफरा-तफरी मच गई तब संदिग्ध होने पर हमराही स्टॉफ की मदद से बीच की सीट में बैठे दो लडको को नीचे उतरकर चैक किया गया तो इतने में स्कार्पियो चालक ने तुरंत गाडी को तेजी से आगे बढा कर जबलपुर तरफ भाग गया। नीचे उतरे हुए दोनो लड़को से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. निहाल केवट पिता राकेश केवट उम्र 21 साल निवासी म.नं. 421 रामपुर रामनगर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर एवं 2. गगन जायसवाल पिता हीरालाल जायसवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम ककरा थाना बदेरा जिला मैहर का होना बताये जिनको अलग-अलग चैक करने पर निहाल केवट एक राउंड लोडेड धातु की हेंडमेड पिस्टल दांहिने तरफ कमर मे खोंसे मिला तथा गगन जायसवाल एक राउंड लोडेड धातु की हेंडमेड पिस्टल दांहिने तरफ कमर मे खोंसे मिला। दोनो आऱोपियो से पिस्टल लेने के संबंध मे स्रोत पता किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि गैंगस्टर छोटू चौबे और बाबू सिंधी द्वारा करीब 02-03 माह पूर्व मे पिस्टल तथा आज दिनाक 10/06/26 को अंकित सोनी निवासी आधारताल जबलपुर के साथ पिस्टल लेने स्कार्पियो कार से कटनी रेल्वे स्टेशन जाना तथा पिस्टल न मिलने पर वापस जबलपुर जाना बताये हैं। 1. निहाल केवट एवं 2. गगन जायसवाल 3. छोटू चौबे, 4. बाबू सिंघी एवं 5. अंकित सोनी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 49 बी0एन0एस0 के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी निहाल केवट और गगन जायसवाल को पुलिस रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है जिसके बाद आरोपियों से आगे की पूछतांछ की जावेगी।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहोरा में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 49 बी0एन0एस0 के तहत कार्यवाही की गई है।

ये आरोपी गिरफ्तार

01. निहाल केवट पिता राकेश केवट उम्र 21 साल निवासी म.नं. 421 रामपुर रामनगर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर
02. गगन जायसवाल पिता हीरालाल जायसवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम ककरा थाना बदेरा जिला मैहर
जप्त मसरूका-
01. आरोपी निहाल केवट से एक जिंदा राउंड लोडेड देशी पिस्टल
02. आरोपी गगन जायसवाल से एक राउंड देशी पिस्टल

उल्लेखनीय भूमिका

निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को, उप निरीक्षक बी0आर0 ठाकुर, प्र0आर0 गणेष्वर सिंह, वरिष्ठ आरक्षक नीरज चौरसिया, आरक्षक देवराज पटैल, गोकुल, जय प्रकाश, राहुल, अंकित तिवारी की विशेष भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें