तालों मे कैद रहती है ग्राम पंचायत चाँदनखेड़ा,विकास कार्यों व हितग्राही मूलक योजनाओं को लगाया जा रहा पलीता

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद:गावों का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए ग्राम पंचायतों का प्रमुख दायित्व होता है।सरकार की जन कल्याण कारी व हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ धरातल तक आमजन को मिले यह जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों मैं पदस्थ कर्मचारियों की होती है।लेकिन कर्मचारियों की मनमानी से सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल तक मूर्तरूप नही ले पा रहा हैं।ताजा मामला बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत चाँदनखेड़ा का सामने आया है।जहां वर्तमान मैं पदस्थ सचिव की मनमानी से ग्रामीणजन परेशान है।

ग्राम पंचायत रहती है तालों मैं कैद,सचिव रहते है नदारद

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत चाँदनखेड़ा मे सचिव अशोक यादव पदस्थ है!जो कभी कभार ही ग्राम पंचायत मे आते है।ग्राम पंचायत आते भी है तो घंटे भर के लिए अधिकतर समय ग्राम पंचायत तालों मैं ही कैद रहती है!पंचायत मे ताला लगा रहने से ग्रामीणों को कामकाज के लिए परेशान होना पड़ता है!वही सरपंच भी पंचायत कार्यालय मे नही बैठती है!विभागीय अधिकारियो को जानकारी देने के वाबजूद भी अधिकारी लाफ़रवाही बरतने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई नही करते जिस कारण सचिव के हौसले बुलंद है!

शासन के आदेशों को नही त्वज्जो

हाल ही मे सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से समस्त सरकारी कार्यालयों मे पदस्थ अधिकारी -कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयों मे उपस्थित रहने के आदेश दिए गये है!लेकिन ग्राम पंचायत चाँदनखेड़ा मे सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश की खुलेआम नाफरमानी की जा रही है!बुधवार को दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत मे ताला लटका रहा!इस संबंध मे ग्राम पंचायत सचिव से फोन मे सम्पर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया!

इनका कहना है_ अभिषेक कुमार जनपद सीईओ

ग्राम पंचायत चाँदनखेड़ा मैं पदस्थ सचिव अशोक यादव के द्वारा यदि पदीय दायित्वों के निर्वहन पर लाफ़रवाही बरती जा रही है तो यह नियमों की अनदेखी है !
ग्राम पंचायत का ओचक निरीक्षण कर सचिव की मनमानी पकड़ी जाएगी व कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें