धड़ल्ले से हो रहा चोरी छिपे बॉक्साईट का खनन,प्रशासनिक अधिकारी नही दे रहे ध्यान, खनिज माफियाओ की मौज

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र में खनिज माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें अब न तो कानून का खौफ है और न ही प्रशासन की ‘कागजी सख्ती’ का। कुछ महीनों की ‘शांति’ के बाद माफियाओ द्वारा न केवल भूला-टिकरिया में दोबारा पैर पसार लिए हैं, बल्कि अब पड़ोस के शांत सरसवाही क्षेत्र मै भी बाक्साईट खनन का काम शुरू कर दिया गया है!गौरतलब है कि जनवरी-फरवरी के महीने में जब भूला टिकरिया मै मुरम का अवैध उत्खनन चल रहा था तो प्रशासन का विरोध होने के बाद अफसरों ने आनन-फानन में दौड़ लगाकर कुछ दिन के लिए काम रुकवा दिया था।तब ग्रामीणों को लगा था कि अब उनकी उपजाऊ जमीन और सुरक्षित सड़कें वापस मिल जाएंगी।लेकिन चंद माह बाद फिर से खनिज माफिया गिरोह सक्रिय हो गया है!ग्राम भूला खसरा नं. 54 और टिकरिया खसरा नं. 92, 219 की शासकीय भूमि पर एक बार फिर भारी पोकलेन मशीननों से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है!

अब सरसवाही मै बॉक्साईट का खनन 

भूला-टिकरिया के ग्रामीणों ने लामबंद होकर मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजने की तैयारी की तब माफिया ने रातों-रात अपनी रणनीति बदल ली। प्रशासन को चकमा देने के लिए अब सरसवाही क्षेत्र को नया ‘सेफ जोन’ बना लिया गया है। पोकलेन और हाईवा के काफिले को अब सरसवाही की शासकीय और वन भूमियों की तरफ मोड़ दिया गया! भूला-टिकरिया में विरोध होने पर वहां काम धीमा कर दिया जाता है और उसी दौरान सरसवाही में दोगुनी रफ्तार से उत्खनन कर भरपाई कर ली जाती है।ओवरलोड ट्रकों के वजन से गांव की अंदरूनी सड़कें पूरी तरह धंस चुकी हैं। उपजाऊ मिट्टी को बेतरतीब फेंकने से किसानों की जमीन बंजर हो रही है।

रातभर हो रहा उत्खनन, राजस्व पर डाल रहे डाका 

मिली जानकारी के तहत खनिज माफियाओ द्वारा रात्रि खनन का कार्य किया जा रहा है!साथ ही बिना किसी वैध रायल्टी के हजारों टन कीमती बॉक्साइट धड़ल्ले से निकालकर विक्रय किया जा रहा है, जिससे शासन को करोडो का चूना लगाया जा रहा है!

इनका कहना है – प्रदीप मिश्रा एसडीएम
स्लीमनाबाद तहसील के भूला -टिकरिया व सरसवाही ग्राम मै बॉक्साईट के अवैध रूप से खनन करने का मामला प्रकाश मै आया है!
खनिज व राजस्व विभाग के अमले को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जायेगा!
यदि अवैध रूप से बॉक्साईट का खनन पाया गया तो माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें