मोटर पंप लगाकर निकाली जा रही थी रेत,राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार की शाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चरगवां वृत्त के ग्राम धरतीकछार में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही कर नर्मदा नदी से निकाली गई लगभग ढाई हाइवा रेत जप्त की।कार्यवाही के दौरान मौके पर नदी से रेत निकालने में प्रयुक्त नौका एवं मोटर पंप को भी जप्त कर लिया गया तथा रेत निकालने के लिए पाइप एवं ड्रम से बनाये गये प्लेटफार्म को नष्ट कर दिया गया।कार्यवाही करने गये राजस्व विभाग और पुलिस के संयुक्त दल में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार चरगवां सुरेश कुमार सोनी, हल्का पटवारी रवि विश्वकर्मा एवं एएसआई मनोज बसेडिया शामिल थे।

पाटन के हरदुआ और वासन में अवैध भंडारित लगभग 62 ट्रॉली रेत जप्त
वहीं खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खनिज अमले द्वारा पाटन तहसील पाटन के हिरन नदी से लगे ग्राम हरदुआ और वासन से गुजरने वाले सड़क मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम हरदुआ और ग्राम वासन में खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर लगभग 62 ट्राली रेत (करीब 186 घनमीटर) को मौके से जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में रखवाया गया।कार्यवाही में खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव, पटवारी चंद्रशेखर शर्मा, होमगार्ड के जवान राकेश उपाध्यायएवं अनुज बैरागी तथा ग्राम कोटवार शामिल रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















