हिरन में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन,दो जेसीबी,एक हाइवा और ट्रैक्टर ट्राली जब्त

जबलपुर:खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को सिहोरा अनुभाग के अंतर्गत पोंडा तहसील के ग्राम खिन्नी में खनिज, राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही कर हिरन नदी से रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर दो जेसीबी, एक दस चक्का हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है। वहीं मौके से दोनों जेसीबी मशीनों के ऑपरेटरों (चालकों) को भी पकडा लिया गया है।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिहोरा ज्योति परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार ललित ग्वालवंशी और खनिज निरीक्षक शिवपाल चौधरी ने हिरन नदी से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर पोंडा तहसील के ग्राम खिन्नी में औचक कार्यवाही कर मौके से दो जेसीबी मशीन, रेत से आधा भरा हुआ एक दस चक्का हाइवा और रेत से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया गया। रेत के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त इन वाहनों को गोसलपुर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।कार्यवाही के दौरान रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर दोनों जेसीबी के ऑपरेटर मोहम्मद रहमान उर्फ मोहम्मद रियाज मंसूरी तथा मोहित बर्मन पिता रंजीत बर्मन को पकड़ कर गोसलपुर थाने में पूछताछ की जा रही है।तहसीलदार पोंडा ललित ग्वालवंशी के मुताबिक पूछताछ के दौरान एक जेसीबी के आपरेटर मोहम्मद रियाज मंसूरी पुलिस को बताया कि खिन्नी में हिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन चन्नोटा निवासी बलराम ऊर्फ गोलू सिंह द्वारा कराया जाता है। वहीं जेसीबी ऑपरेटरों ने एक जेसीबी मशीन अरुण प्रताप भदौरिया ऊर्फ सोनू भदौरिया निवासी चन्नोटा तथा दूसरी जेसीबी पनागर के शुभम पटेल की होना बताई है। कार्यवाही में जप्त दस चका हाइवा के मालिक का पता लगाया जा रहा है।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिहोरा ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन के इस प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही के लिये खनिज विभाग के माध्यम से कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















