सिहोरा पहुँचे जिला शिक्षा अधिकारी,निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जबलपुर,जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आज सिहोरा विकासखंड अंतर्गत संचालित पीएम श्री विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां एवं पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भंडरा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षों, अटल टिंकरिंग लैब एवं अन्य निर्माणाधीन अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सोनी ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की होना चाहिए तथा इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सोनी ने विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत करायें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















