गोहलपुर और मझौली में चोरों का धावा,नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर फरार

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए,मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्रों के हैं,वहीं शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

पहला मामला 

पहला मामला थाना गोहलपुर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 1-6-26 को ऐहतेशाम अंसारी उम्र 28 वषर् निवासी चालीस फीट रोड़ मस्जिद के पास अमखेरा गोहलपुर ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह एमआर की जाॅब करता है दिनंाक 28-5-26 की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी माॅ नूरजहंा, पिता गुलाम केबारिया के साथ दादा आजाद हुसैन के घर चारखम्बा गोहलपुर ईद का त्यौहार मनाने गये थे रात लगभग 8 बजे घर वापस आये देखा घर के बाहर का दरवाजा लगा हुआ था अंदर के कमरे का लाॅक टूटा था अंदर रखी आलमारी का लाॅकर टूटा हुआ था आलमारी में रखे सोने जैसी धातु की एक ब्रेसलेट, तीन अंगूठी, 1 हार, 1 ईयर रिंग, 1 मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाला, 1 पेंडल, चांदी की 3 जोड़ी पायल, एक जोड़ी मेहंदी, 1 जोडी बिछिया गायब थे कोई अज्ञात चोर घर के छत के रास्ते से आकर घर के अंदर घुसकर ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 95 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 331(2), 305(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बहन के घर जाते ही चोरी

वहीँ दूसरा मामला थाना मझोली का है जहां पर  दिनाॅक 1-6-26 को अरविंद दुबे उम्र 39 वषर् निवासी नन्हवारा ने रिपोटर् दजर् करायी कि दिनाॅक 31-5-26 को सुबह 9-30 बजे माॅ तुलसा बाई चोैबे को साथ लेकर ग्राम पटोरी बडी बहन के घर गया था जहाॅ माॅ को छोडकर जबलपुर चला गया था। आज सुबह 10 बजे पडोसी कुलदीप सिंह ठाकुर ने फोन कर पूछा कि आप लोग घर आ गये तो उसने कहा नहीं आये तो कुलदीप ने बताया कि आपके घर का ताला खुला है। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा तो देखा सामान फैला हुआ था अलमारी का ताला टूटा था जिसमे रखे नगद 20 हजार रूपये एवं चांदी के जेवर वजनी 300 ग्राम के नहीं थे कोई अज्ञात चोर सूने मकान से चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 331(2), 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें