सेना भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,8 शहरों में आयोजित होगी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा
जबलपुर:भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी होने प्रारंभ हो गए हैं। अभ्यर्थी 15 मई 2026 से ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून से 12 जून तक मध्यप्रदेश के 8 शहरों भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना एवं उज्जैन में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया गया है।परीक्षा विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित होगी। इनमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक एवं स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं एवं 8वीं पास, महिला सेना पुलिस, सैनिक तकनीकी एनए एवं एनए चिकित्सा, सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा सूचना तकनीक, साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही, भाषाविद एवं धार्मिक शिक्षक, जूनियर कमीशन अधिकारी शामिल हैं। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













