प्रधानमंत्री की तेल बचत और स्वर्ण क्रय में संयम की अपील स्वागयोग्य

छिंदवाड़ा ब्यूरो: जिले के सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के नेतृत्व में बहुत से धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र प्रेषित कर सोना क्रय नही करना तथा तेल बचत अपील स्वागतयोग्य बताया । पत्र में बताया कि हाल ही में आपने देशवासियों से अपील की है कि 1 वर्ष तक सोना नही खरीदे और तेल की बचत करे बहुत स्वागतयोग्य है । हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका में पेट्रोल 414 रुपये लीटर है , पाकिस्तान में 415 रुपये लीटर जबकि हमारे देश मे फिलहाल पेट्रोल की कीमत लगभग 110 रुपए लीटर है । अमेरिका , यूरोप , जापान , फ्रांस जैसे शक्तिशाली देशों ने उनका रिजर्व आइल कोटा भी रिलीज कर दिया है । पूरे विश्व के हालात चिंताजनक है । हमारा देश हर परिस्थिति यो से लड़ने में सक्षम है । पर माननीय प्रधानमंत्रीजी की यह अपील दूरदर्शिता को दर्शाती है । देश मे सोना और तेल से ज्यादा जरूरी पानी है । देश के 50 जिलों में पीने का पानी खत्म हो चुका है । लगभग 200 जिलों में वाटर लेवल 200 फीट के नीचे । इसलिए पानी बचाना ज्यादा जरूरी है । उससे ज्यादा जरूरी है जनसंख्या व्रद्धि दर कम करना । सरकार को चाहिए कि हमारे पड़ोसी देश चीन से सबक ले वहाँ दो कानून बहुत मजबूत है पहला जनसंख्या नियंत्रण और दूसरा भ्रष्टाचार पर कठोर कानून वहां भ्रष्टाचारी को फाँसी की सजा , सम्पत्ति जब्त, और नागरिकता समाप्त करने का मजबूत कानून है । इन दो कानूनों की वजह से आज चीन विश्व मे सुपर पावर है । प्रधानमंत्री के तेल के बचत वाली अपील का देश के सभी विधायक और सभी सांसद स्वयं होकर पालन करे । जो आम जनों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है । जनप्रतिनिधि इसकी पहल करे तो आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है । फिर भी प्रधानमंत्री जी की इस अपील का बहुत बहुत स्वागत है जो देश हित मे है । आत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी भी हैं । वर्तमान में NDA की सरकार के दौरान देश की अर्थव्यवस्था बहुत सुदृढ और मजबूत है ।पत्र प्रेषित करते समय आधुनिक चिंतक हर्षुल रघुवंशी , राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू , कामठी विहार कालोनी के अध्यक्ष एव सेवानिवृत फूड ऑफिसर मदन मोहन परसाई , कुंबी समाज के मार्गदर्शक सुभाष इंगले , साहू समाज के ओमी साहू ,नमो नमो मोर्चा के नितिन साहू ,कुंबी सामाज के युवा नेता अंकित ठाकरे ,कलार समाज के प्रमुख बबलू सूरज प्रसाद माहोरे ,आई टी शेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े ,अश्विन पटेल ,ओमप्रकाश डहेरिया, रामेश्वर कर्मवीर , गौरीशंकर धारे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















