बरगी बांध क्रूज हादसा:शोक संतप्त परिवार जनों से मिले मुख्यमंत्री डॉ यादव,बंधाया ढांढस

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में राज्य शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वसन दिया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बरगी बांध हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने आज दोपहर लगभग तीन बजे भोपाल से डुमना एयरपोर्ट पहुँचे।

उन्होंने वेस्ट लेंड खमरिया स्थित कामराज के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बरगी बांध क्रूज हादसे में श्री कामराज की पत्नी का निधन हो गया है। जबकि श्री कामराज खुद और उनके एक पुत्र पांच वर्षीय तमिल लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जबकि उनके दस वर्षीय पुत्र पुविथारन को सकुशल बचा लिया गया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे में पीड़ित भसीन रेसीडेंसी साउथ सिविल लाइन स्थित सैयद रियाज हुसैन और कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्री कृष्णा सोनी के निवास पहुँचकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

बरगी क्रूज हादसे में सैयद रियाज हुसैन की पत्नी श्रीमती रेशमा सैयद एवं उनकी समधन सैयदा शमीम फातिमा जैदी का तथा दरहाई निवासी श्री कृष्णा सोनी की पत्नी श्रीमती नीतू सोनी की डूबने से मृत्यु हो गई थी।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सैयद रियाज हुसैन से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, श्री अखिलेश जैन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से रिटायर 72 वर्षीय सैयद रियाज हुसैन अपने परिवार के साथ बरगी डैम घूमने गए थे। उनके साथ पत्नी रेशमा सैयद उम्र 66 वर्ष, नाती जाफर जैदी उम्र 13 वर्ष और समधन सैयदा समीम फातमा जैदी उम्र 68 वर्ष थीं। बरगी डैम क्रूज हादसे में सैयद रियाज हुसैन की पत्नी रेशमा सैयद और उनकी समधन सैयदा समीम फातमा जैदी की डूबने से मृत्यु हो गई। श्री सैयद रियाज हुसैन और उनके नाती को रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन-चार घण्टे बाद सकुशल बचा लिया गया।दरहाई निवासी श्रीमती सोनी परिवार के साथ गुरुवार को बरगी बांध घूमने गये थे। टाटा एआई बैंक में कार्यरत 45 वर्षीय श्रीमती सोनी का क्रूज हादसे में निधन हो गया। पांच वर्षीय विराज सोनी लापता है जिनकी तलाश जारी है। परिवार के शेष सदस्य 38 वर्षीय विकास सोनी, 40 वर्षीय अनामिका सोनी, 12 वर्षीय आराध्या सोनी एवं 18 वर्षीय समृद्धि सोनी सुरक्षित हैं।वहीं, दरहाई निवासी श्रीमती सोनी परिवार के सदस्यों के गुरुवार को बरगी बांध घूमने गई थीं। टाटा एआई बैंक में कार्यरत 45 वर्षीय श्रीमती सोनी का क्रूज हादसे में निधन हो गया। उनके पांच वर्षीय विराज सोनी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। परिवार के शेष सदस्य 38 वर्षीय विकास सोनी, 40 वर्षीय अनामिका सोनी, 12 वर्षीय आराध्या सोनी एवं 18 वर्षीय समृद्धि सोनी सुरक्षित हैं।मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, सोनू बचवानी भी मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















