सिहोरा में स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सहित एक अन्य पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

जबलपुर ;सिहोरा जनपद अंतर्गत आने वाले एक स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सहित एक अन्य पर पुलिस ने धोखाधडी का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खिेताला में जनपद पंचायत सिहोरा की मुख्य कायर्पालन अधिकारी आशा देवी पटले द्वारा लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमे लेख है कि दिनांक 04-11-2025 के आदेश के तहत 04 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था जिसके अनुसार म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जबलपुर अंतगर्त गठित 33 सीएलएफ (संकुल स्तरीय संगठन) एवं उनके अंतगर्त गठित ग्राम संगठन तथा स्व सहायता समूहों की समीक्षा वषर् 2018 से किया जाना है। संकुल स्तरीय संगठन, ग्राम संगठन एवं स्व सहायता समूहों एवं सदस्यों तक राशि का हस्तांतरण विधिवत किया गया है या नहीं की जांच किया जाना है। जिस हेतु विकासखंड सिहोरा अंतगर्त गठित सीएलएफ वसुंधरा सीएलएफ की जांच समिति द्वारा की गयी। समिति द्वारा वसुंधरा सीएलएफ का एवं उसके समस्त ग्राम संगठन के उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया गया एवं उपलब्ध बैंक स्टेटमेंट के आधार पर रिपोटर् तैयार की गयी। समिति द्वारा दिनांक 13-11-2025, दिनांक 27-11-2025, दिनांक 01-12-2025, दिनांक 10-12-2025, दिनांक 19-12-2025 के द्वारा ग्राम संगठनों के बुक्स ऑफ रिकॉड्सर् (दस्तावेजों) के परिक्षण के लिये लेख किया गया था।
जांच में खुले राज
वहीं दिनांक 25-03-2025 को जिला पंचायत के कक्ष में वसुंधरा सीएलएफ के अध्यक्ष सचिव एवं बुककीपर एवं पंचशील ग्राम संगठन के अध्यक्ष श्रीमति कंचन नामदेव को समिति के समक्ष पूछताछ के लिये एवं पुनः दस्तावेजों के परिक्षण के लिये बुलाया गया था। समस्त दस्तावेजों के परिक्षण पश्चात समिति द्वारा यह पाया गया कि पंचशील ग्राम संगठन के अध्यक्ष श्रीमति कंचन नामदेव द्वारा व्यापारी विकास जैन के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितता की है एवं अनाधिकृत रूप से राशि का आहरण किया गया है।जो कि निम्नानुसार है-पंचशील ग्राम संगठन से श्रीमति कंचन नामदेव ने स्वयं 4,20,000 रू0 का आहरण, संध्या एवं कंचन के नाम 2,00,000 रू0 एवं नगद आहरण 40,000 रू0 किया गया है।अध्यक्ष श्रीमति कंचन नामदेव ने अरिहंत रोडलाईन से 3,00,000 रू0 ग्राम संगठन के खाते में प्राप्त किये एवं वापिस प्रदाय किया गया।अध्यक्ष श्रीमति कंचन नामदेव ने विकास जैन से 1,75,000 रू0 ग्राम संगठन के खाते में प्राप्त किये।ग्राम संगठन के खाते उपाजर्न कायर् की राशि स्टेट को आपरेटिव से 26,85,627 प्राप्त की गई श्रीमति कंचन नामदेव ने विकास जैन को 26,90,000 रू0 एवं 1,90,000 रू0 कुल राशि 28,80,000 रू0 का भुगतान किया गया।श्रीमति कंचन नामदेव राधा स्व सहायता समूह की भी अध्यक्ष है। श्रीमति कंचन नामदेव ने नगद आहरण राशि 115000 रू0, स्वयं के नाम 4,75,000 रू0 कंचन एवं रामप्यारी के नाम 1,25,000 रू0 बैंक खाते से प्राप्त किये गये।अध्यक्ष श्रीमति कंचन नामदेव ने विकास जैन से राशि 2,00,000 रू0 ग्राम संगठन के खाते में प्राप्त किये एवं अरिहंत रोड लाईन्स को राशि 2,00,000 रू0 प्रदाय किया गया।समिति द्वारा लेख किया गया कि उपरोक्त समस्त से परिलक्षित होता है कि श्रीमति कंचन नामदेव के द्वारा अध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर मनमजीर् से खाते का संचालन किया गया है तथा संगठन एवं समूह की राशि का गबन किया गया है। एवं इसमें विकास जैन की संलिप्तता भी है।वहीँ प्राप्त प्रतिवेदन पर श्रीमती कंचन नामदेव अध्यक्ष पंचशील ग्राम संगठन अमगावां सिहोरा एवं विकास जैन के विरूद्ध धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















