रेत के अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई,136 प्रकरण दर्ज
जबलपुर, जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने राजस्व, खनिज एवं पुलिस बल द्वारा निरंतर छापामार कार्यवाही की जा रही है। विगत फरवरी-मार्च माह के दौरान नर्मदा नदी में विभिन्न ग्रामों में कार्यवाही की जाकर ग्राम भड़पुरा में 4 हजार घनमीटर, ग्राम सगड़ा झपनी में 150 घनमीटर, कोनीकला घाट 200 घनमीटर, शीतलपुर में 500 घनमीटर तथा ग्राम ललपुर में लगभग 60 घनमीटर रेत सुदूर क्षेत्रो में लावारिस रूप से रखी हुई पाये जाने पर रेत को विनिष्ट किये जाने की कार्यवाही की गई।इसी प्रकार हिरन नदी में ग्राम खिरहनीकला एवं ग्राम मुर्ता तहसील सिहोरा में रेत निकालने के लिये उपयोग की जा रही दो नावों को नष्ट किया गया तथा तहसील सिहोरा के ग्राम भण्डरा घाट से रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त किया जाकर अनाधिकृत रेत उत्खननकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।जिला खनिज अधिकारी ए के राय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन्, परिवहन तथा भण्डारण के कुल 136 प्रकरण बनाये गये हैं जिनमें अर्थदण्ड 1.48 करोड़ रूपये वसूल किया गया है। इन प्रकरणों में रेत खनिज के अनाधिकृत उत्खनन, परिवहन में कार्यवाही करते हुए 42 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण तैयार किये गये हैं।जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल को अभियान चलाकर नर्मदा एवं हिरन के विभिन्न घाटों का राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा पाटन एवं कटंगी क्षेत्र में हिरन नदी के ग्राम गनियारी, पौडी, ककरहटा, कैमोरी एवं कांकरखेडा स्थित घाट का तथा शहपुरा तहसील के कुड़ाकला, बेलखेडी, पॉवला क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी के घाटों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां रेत का अवैध उत्खनन होना नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जबलपुर तहसील में नर्मदा नदी के गौर, नांदिया, सगड़ा झपनी, खिरहनी स्थित घाटों के निरीक्षण के दौरान ग्राम खिरहनी में लगभग 84 घनमीटर रेत एकत्र पाई गई, जिसे जप्त किया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















