शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,23 अप्रैल से शुरू होंगे भर्ती शिविर
जबलपुर,शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में ‘रोजगार मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एसआईएस लिमिटेड, सिंगरौली के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा जवान सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी। विशेष बात यह है कि चयनित युवाओं को कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र में सशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान किए जाएंगे।भर्ती शिविरों की शुरुआत 23 और 24 अप्रैल को जनपद पंचायत कुंडेश्वर धाम से होगी। इसके बाद 25 अप्रैल को पाटन, 27 अप्रैल को मझौली और 28 अप्रैल को शहपुरा जनपद पंचायत में मेले लगेंगे। 29 अप्रैल को ग्राम पंचायत चरगवां, 30 अप्रैल को पनागर, 1 मई को सिहोरा और 2 मई को जबलपुर के ग्राम पंचायत मंगल भवन, बरगी में आयोजित किया जाएगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















