तिलवारा में बीचबचाव करने पर मार दी चाकू,रांझी में घर के अंदर घुसकर पटक -पटक कर मारा

जबलपुर :तिलवारा में दो लोगों की लड़ाई के बीच बीचबचाव करने आये युवक को चाकू मार दी गई तो वहीं रांझी में घर के अंदर घुसकर यह कहते हुए की मेरी पत्नी से बात क्यों करता है जमीन में पटक -पटक कर मारा और बेहोश हो जाने पर आरोपी फरार हो गए।
पहला मामला
पहला मामला थाना तिलवारा का है जहां पर दिनांक 7-4-26 की रात संजय उफर् संजू गौंड़ घायल अवस्था में आया जिसे उपचार हेतु मेडिकल काॅलेज भिजवाया गया मेडिकल काॅलेज में संजय उफर् संजू गौंड़ उम्र 26 वषर् निवासी क्रेसर बस्ती ने बताया कि वह मजदूरी करता है दिनंाक 7-4-26 की रात लगभग 9-20 बजे वह क्रेशरबस्ती दुगार् मंदिर में बैठा था उसी समय उसका पड़ौसी पप्पू गोटिया एवं अमन पटेल किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे वह समझाने गया तो अमन पटैल गाली गलोज करते हुये बोला कि तू बीच में क्यों बोलता है पहले भी झगड़ा किया है आज तुझे जान से खत्म कर देता हूॅ कहते हुये चाकू से हमलाकर सिर में चोट पहुॅचा दी तथा फिर से चाकू पेट में मार रहा था वह घूम गया तो चाकू पीठ में लगा, वह बचने के लिये अमन पटेल को धक्का देकर वहां से भागा, अमन पटेल वहीं गिर गया था अमन पटेल उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर सिर, पीठ व मंुह में चोटें पहॅुचा दीं। रिपोटर् पर धारा 296(ए),109 बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरा मामला
वहीं दूसरा मामला थाना रंाझी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 8-4-26 को घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को घायल अंकित गोटिया की पत्नी श्रीमति सोनिया गोटिया उम्र 19 वषर् निवासी बड़ा पत्थर रक्षा नगर रांझी ने बताया कि आज रात लगभग 1 बजे वह अपने पति अंकित गोटिया उम्र 25 वषर् के साथ घर में थी उसी समय दरवाजा खटखटाने की आवाज आने पर उसने पूछा कि कौन है तो बाहर से आवाज आयी कि मैं रितिक बोल रहा हूूॅ दरवाजा खोलो अंकित से बात करनी है, उसने दरवाजा खोली तो रितिक यादव एवं अक्कू डुमार घर के अंदर घुस आये रितिक यादव उसके पति से अंकित से गाली गलौज करते हुये बोला कि मेरी पत्नी से क्यों बात करता है आज तुझे जान से खत्म कर दंूगा कहते हुये रितिक यादव एवं अक्कू डुमार उसके पति के साथ गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं पटक पटक कर मारपीट कर रहे थे जिससे पति के सिर चेहरा एवं शरीर मे अंदरूनी चोटें आने से पति बेहोश हो गये पडौस के लोगों के आने पर रितिक यादव एवं अक्कू डुमार भाग गये। पति अंकित को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल रांझी लेकर आयी है।वहीं रिपोटर् पर धारा 296(बी), 333, 109(1), 3(5) बीएनएस तथा 3(1)द, 3(1)घ, 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















