खितौला में गला काटने का भय दिखाकर बृद्ध महिला का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर आरोपी फरार

जबलपुर ;घर के सामने खड़ी एक बृद्ध महिला धोखाधड़ी का शिकार हो गई आरोपियों ने गला काटने का भय दिखाकर बृद्ध महिला का मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार,वहीँ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में दिनंाक 1-4-26 की रात लक्ष्मी पटेल उम्र 60 वषर् निवासी रेल्वे फाटक के पास खितौला ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 1-4-26 को सुबह लगभग 10 बजे घर के सामने गाय के कोठे की साफ सफाई कर रही थी कचरा गोबर तगाड़ी में भरकर फैंकने के लिये रोड किनारे पहॅुची तभी 2 लडके काले रंग की मोटर सायकल में आये बोले कि आपने गले में सोना पहना है कोई गला काट देगा या छुड़ा लेगा, आप इसे निकालकर घर में रख दो उसने अपने गले में पहना हुआ सोने की आठ गुरिया वाला मंगलसूत्र निकालकर अपने हाथ में रख लिया तो बोले कि हाथ में पहनी हुयी अंगूठी भी निकालकर घर में रख दो तो उसने अपनी अंगूठी भी निकालकर अपने हाथ में रख ली थी फिर उन्हौनें कहा कि आप मंगलसूत्र एवं अंगूठी दिखाओ तो उसने अपने हाथ में रख कर दिखाई, मोटर सायकल चलाने वाले के हाथ में उसने अपने हाथ केे सोने की 8 गुरिया वाला मंगलसूत्र कीमती लगभग 50 हजार रूपये एवं बजार की ग्लेट वाली अंगूठी मोटर सायकल चलाने के हाथ में दे दी तो दोनों मोटर सायकल चालू करके फाटक तरफ भाग गये दोनों अज्ञात लड़के सिर में टोपी तथा मुंह में मास्क लगाये थे मोटर सायकल चलाने वाला मोटा था जिसने चैकड़ी शटर् फुल आस्तीन वाली पहना था पीछे वाला हल्की आसमानी एवं सफेद रंग की टीशटर् पहना था दोनों ने उसे बातों में फसाकर प्रवंचना कर धोखाधड़ी से उसके गहने उतरवाकर और गहने लेकर भाग गये। रिपोटर् पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














