सच्ची भक्ति से ही की जा सकती है भगवान की प्राप्ति,मित्रता मैं नही होनी चाहिए छल-कपट की भावना

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- समीपस्थ ग्राम पंचायत खिरहनी स्थित बाबा हरिदास मंदिर मे चल रहे सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया।समापन अवसर पर हवन यज्ञ पूर्णाउती हुई।यज्ञ के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित रमाकांत पौराणिक के द्वारा उपस्थित जनमानस को बतलाया की श्रीकृष्ण का नाम अनमोल है।यदि पापी भी श्रीकृष्ण का नाम लेता है तो उसे सद्गति मिल जाती है।जिसके ह्दय मैं प्रभु के प्रति भाव जागते है वही लोग प्रभु की कथा मैं शामिल होते है।श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर उसके उपदेश को जीवन मैं उतारे तभी कथा की सार्थकता है।भगवान का आगमन सदैव धर्म की रक्षा के लिए हुआ है।श्रीमद्भागवत कथा हमे समाज के संस्कार ,अच्छे बुरे की पहचान सिखाती है।सच्ची भक्ति से ही भगवान की प्राप्ति की जा सकती है।

जीवन में चरित्र और मित्र का काफी महत्व
कथावाचक ने कहा की जीवन में चरित्र और मित्र का काफी महत्व है।जिसका जैसा चरित्र होता है, वैसे ही उसके मित्र बन जाते है, मनुष्य अपने चरित्र और मित्र का निर्माता है। आपको मानव का शरीर मिला है। मनुष्य को इस संसार में रहते हुए आध्यात्मिक यात्रा भी करनी है। यह शरीर संसार में सत्ता की पहचान करता है और यही परमसत्ता तक ले जाने का कार्य भी करता है। मनुष्य देह परमात्मा की सर्वोत्तम कृति है। संसार के बिना जगत का बोध नहीं हो सकता है और शरीर के बिना आपके व्यक्तित्व का परिचय नहीं हो सकता।कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखा सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जीवन में यदि मित्रता देखना है, तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता के दर्शन करो, भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र करुणा से भरा हुआ है, तो उनके मित्र सुदामा के ऊपर भगवान श्रीकृष्ण ने करुणा की वर्षा की थी, जिसका जैसा चरित्र वैसे ही उसके मित्र होंगे। सुदामा भी परम सादगी और सज्जनता की मूर्ति थे, जिनके चरित्र से सात्विकता, सच्चरित्रता, शांति के दर्शन होते थे।सायंकालीन आरती कर कथा का समापन हो गया।देर शाम हवन यज्ञ पूर्णाउती हुई।शनिवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, गणेश तिवारी, ब्रजेश दुबे, बी के दुबे, रामनारायण यादव, नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















