चौकीदार को एरियर दिलाने मांगी थी 50 हजार रुपये की घूस,20 हजार लेते हुए कार्यपालन यंत्री को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/कटनी:चौकीदार को एरियर दिलाने की एवज में 50 हजार रुपये की घूस मांगने वाले कार्यपालन यंत्री को लोकायुक्त ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 20 हजार लेते हुए गिरफ्तार 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक कुंवर लाल रजक चौकीदार के पद से 2024 में सेवानिवृत हुए थे, वर्ष 2011 से 2017 तक वर्गीकरण की कारवाही में न्यायालय जबलपुर के आदेश से 7-8 लाख रूपये एरियर के मिलना थे, किन्तु
आरोपी व्ही. ए. सिद्दीकी प्रभारी कार्यपालन यंत्री,जलसंसाधन विभाग जिला कटनी एरियर के भुगतान के बदले 50 हजार की मांग कर रहा था, लेकिन पहली किस्त के रूप में 20000रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया,आरोपी सिद्दीकी को उसके शासकीय आवास के अंदर बैठक से रंगे हाथों आज दिनांक 17 फरवरी को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में श्रीमती नीतू त्रिपाठी निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें