स्क्रीन शेयर करते ही कट गए 3 लाख 51 हजार 965 रूपये



जबलपुर :धोखाधड़ी का एक नया मामला प्रकाश में आया है जहाँ पर आरोपी ने पहले तो कहा की तुम्हारा क्रेडिट काडर् से इंसुरेन्स का पैसा कटेगा ,इस पर व्यक्ति ने कहा कि मेरा आलरेडी इंसुरेन्स है,फिर उसके मोबाइल पर आरोपी का वीडियो काल आया और बोला कि आप स्क्रीन शेयर करें फिर उसने स्क्रीन शेयर कर दी,उसके स्क्रीन शेयर करते ही खाते से 3 लाख 51 हजार 965 रूपये कट गए,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना माढोताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रत्नेश कुमार उम्र 48 वषर् निवासी कटंगी वायपास नक्षत्र नगर ने लिखित शिकायत की कि उसके साथ ऑनलाइन वित्तीय 3 लाख 51 हजार 965 रूपये की धोखाधड़ी यह वित्तीय धोखाधड़ी मध्य प्रदेश राज्य क्षेत्र में हुई है। किसी व्यक्ति ने किसी और का रूप धारण कर उसे धोखा दिया और छलपूवर्क उससे उसकी संपत्ति 3 लाख 51 हजार 965 रूपये ले लिये।शिकायत जांच पर रत्नेश कुमार ने बताया कि वह इंडियन काफी हाउस में कायर् करता है दिनांक 21.01.26 को सुबह 10.56 बजे उसके मोबाइल नबंर पर व्हाटसप के माध्यम से काॅल आया जिसने उससे कहा कि तुम्हारा क्रेडिट काडर् से इंसुरेन्स का पैसा कटेगा उसने कहा कि मेरा आलरेडी इंसुरेन्स है, फिर उसके मोबाइल पर उक्त व्यक्ति का वीडियो काल आया और बोला कि आप स्क्रीन शेयर करें फिर उसने स्क्रीन शेयर किया, कुछ देर बाद उसके एचडीएफसी बैंक के खाता से लिंक उसके क्रडिट काडर् से मेरे साथ 3,51,965 रू को 06 बार ट्रांजक्शन के माध्यम से 3 लाख 51 हजार 965 रूपये निकल गये।वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है।






































































