विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारण कर चुने कैरियर ओर बढ़े आगे, शासकीय हाई स्कूल छपरा मे आयोजित हुआ कैरियर मेला

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विद्यालयों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को भविष्य मे उनके कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करने कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है!इसी क्रम मे शासकीय हाई स्कूल छपरा मै पांच दिवसीय कैरियर मेला आयोजित किया गया !कैरियर मेला के तहत 27 जनवरी को जन शिक्षक अखिलेश पांडेय एवं नीरज उरमलिया के द्वारा कैरियर मेला का शुभारंभ किया गया!28 जनवरी को नीरज गुप्ता के द्वारा कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा पर बच्चों का मार्गदर्शन दिया गया!29 जनवरी को शासकीय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अभिषेक पटेल एवं सत्येंद्र सोनी के द्वारा शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी व उच्च शिक्षा के अवसर की जानकारी प्रदान की गईं!दिनांक 30 जनवरी को भारतीय स्टेट बैंक के फील्ड ऑफिसर अविनाश कुमार ने जीवन कौशल, कैरियर योजना एवं भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया! साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकता व क्षमता अनुरूप कैरियर निर्धारण करने उन्हें प्रेरित किया गया! कैरियर मार्गदर्शन की आवश्यकता, उद्देश्य, संबंधित क्षेत्र व अवसर तथा विषय पर आधारित कार्य क्षेत्र, दसवीं के बाद विषय का चुनाव तथा 12वीं व स्नातक के पश्चात कैरियर के अवसर पर मार्गदर्शन भी दिया गया। वहीं कैरियर संबंधित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया!साथ ही कहा कि विषय का चयन रूची अनुसार करें और आगे बढ़े!
विषय को ध्यान में रखकर आगे बढ़े!कॅरियर का सही चुनाव होने पर जीवन मे खुशियां ही खुशियां आ जाती हैं जिंदगीभर प्रसन्नता रहती है!
कैसे बने आईएएस व आईपीएस
वहीं तहसीलदार सारिका रावत ने शनिवार को आयोजित कैरियर मेला मै छात्र-छात्राओ को प्रतियोगी परीक्षा मैं सफलता हासिल करे इसका मूल मंत्र दिया गया!कैसे आईएएस,आईपीएस व आईएफएस बन सकते है,इस पर विस्तृत जानकारियां दी गई!अन्य प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे, एसएससी,बैंक कर्मी ,सहायक ग्रेड 2 व 3 सहित अन्य पदों पर नॉकरी पाने कैसे प्रतियोगी परीक्षाओ मैं सफलता हासिल की जा सकती है इसकी जानकारियां दी गई!साथ ही कहा गया कि प्रयास करने वालो की कभी हार नही होती है!जिनके मन की इच्छा कुछ बनने की होती है तो वो उसका लक्ष्य निर्धारण कर अपनी तैयारियां करते है!साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग के तहत कैरियर योजना, कौशल आधारित रोजगार के महत्व, उच्च शिक्षा के विकल्प, विदेश में पढाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी , छात्र उद्यमिता के बारे में संवाद, उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के विकल्प, स्थानीय रोजगार के अवसर पर विद्यार्थियों के विचार को महत्व देते हुए उनके कैरियर से संबंधित प्रश्नों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया!इस दौरान प्रभारी प्राचार्य विनय हल्दकार, विनोद तिवारी, नोडल शिक्षक जितेंद्र तिवारी सहित स्कूल स्टॉप की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















