विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर देवगांव विद्युत कार्यालय का ग्रामीणों ने किया घेराव

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विद्युत वितरण केंद्र देवगांव अंतर्गत आने वाले 40 गाँवो मैं लचर विद्युत व्यवस्था ,अघोषित कटौती,जले पड़े ट्रांसफार्मरो, मनमाने बिजली बिलों के विरोध मे शनिवार को युकां के नेतृवय मैं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।विद्युत विभाग के अधिकारियों व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सड़क मैं बैठ गए जिससे कटनी-रीठी मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई।इसके बाद ग्रामीण विद्युत मंडल कार्यालय देवगांव का घेराव किया।

मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन दिया अल्टीमेटम
युकां के नेतृवय मैं आयोजित विरोध प्रदर्शन मैं मुख्यमंत्री के नाम देवगांव कनिष्ट अभियंता को ज्ञापन सौपा गया।सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से युकां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत की लचर व्यवस्था है।मनमाने तरीक़े से अघोषित कटौती की जाती है।जिससे कृषि सिंचाई नही हो पा रही है।गाँव-गांव कृषि व घरेलू ट्रांसफार्मर खराब पड़े है।जिनका सुधारकार्य नही करवाया जा रहा।जिससे ग्रामीण जन परेशान है। रात्रि मैं अंधेरे मैं रहने की मजबूरी ग्रामीण क्षेत्रों मे बन रही है।मनमाने तरीके से बिना मीटर की रीडिंग किए मनचाहा बिल भेजा रहा है।बिल न मिलने पर विद्युत लाइन काटी जा रही है।सौपे गए ज्ञापन से अल्टीमेटम दिया गया कि यदि सात दिवस मैं विद्युत समस्याओं का निदान नही होता है तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान बहोरीबंद युकां विधानसभा अध्यक्ष दीपक यादव ,रामसुजान यादव, रोहिणी यादव,देवकरण,मंगतराम, अंशुमान, चुम्मा चौधरी,ज्ञानी,भागीरथ, विजय चक्रवर्ती,रामलाल बेन,शंकर, प्रदीप, शिवकुमार, संदीप,बाला प्रसाद सहित बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















